CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बोले-मेहनत और लक्ष्य से मिलती है सफलता
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए सफलता का मंत्र भी दिया।

विद्यार्थियों से सीधा संवाद
बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना। कई छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर, IAS और न्यायिक सेवा में जाने की इच्छा जताई, मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर लगातार मेहनत करना ही सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्हें भी बधाई दी।
टॉपर्स को मिला सम्मान और मार्गदर्शन
इस कार्यक्रम में जिले के कई मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री से मिलने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। इनमें कक्षा 12वीं की प्रतिभा गुप्ता, स्नेहा कुशवाहा, प्रिया लता कश्यप, अजय गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे, वहीं कक्षा 10वीं के आर्यन गुप्ता, आराधना पटेल, रोशनी कांशी, आलिया परवीन और आरजू परवीन जैसे छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
सरकार का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, इस सम्मान समारोह के जरिए यह संदेश साफ हुआ कि सही दिशा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है।



