CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण, समय-सीमा और गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। यह परिसर 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निर्माण सामग्री, कार्य की प्रगति और प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नालंदा परिसर को एक आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
ई-लाइब्रेरी और समृद्ध संसाधन
परिसर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि यह परिसर जल्द से जल्द विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो सके।
युवाओं के भविष्य से जुड़ा प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नालंदा परिसर राज्य सरकार की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें युवाओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, यह नालंदा परिसर जिले के छात्रों के लिए ज्ञान और अवसर का बड़ा केंद्र साबित होगा, जो उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



