CG News: जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने NSTFDC की भूमिका को बताया परिवर्तनकारी
CG News: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने के बजाय खुद उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें।

NSTFDC बना बदलाव का माध्यम
नई दिल्ली में आयोजित NSTFDC के 25वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि यह संस्था सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने का काम कर रही है। उन्होंने NSTFDC को जनजातीय उद्यमिता के लिए “उत्प्रेरक” बताया।

बिना गारंटी लोन से बढ़ रही पहुंच
मंत्री ने बताया कि NSTFDC बिना किसी गारंटी (collateral-free) के वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जिससे दूर-दराज के जनजातीय क्षेत्रों तक इसकी पहुंच आसान हुई है।
अब तक संस्था द्वारा:
• 16 लाख से अधिक ऋण वितरित
• 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता
छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के किशन ध्रुव (किराना व्यवसाय) और धनराज ठाकुर (फोटो स्टूडियो) को सम्मानित किया गया, इनके साथ राज्य अंत्यावसायी सहकारी निगम के अधिकारी प्रवीण कुमार लाटा को भी सम्मान मिला।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा, संयुक्त सचिव अनंत प्रकाश पांडे और NSTFDC के CMD टी. रौमुआन पाइते सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और राज्य एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, NSTFDC के जरिए जनजातीय युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति दे रही है।

