MP News: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, सीएम मोहन यादव ने जारी किया परिणाम
MP News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026
इस वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल 6,89,746 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
• कुल पास प्रतिशत: 76.01% (नियमित छात्र)
• स्वाध्यायी छात्र: 30.60%
• छात्राएं: 79.41%
• छात्र: 72.39%
टॉपर्स
भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया।
जिलेवार प्रदर्शन
झाबुआ जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा, इस वर्ष करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं, हालांकि किसी भी छात्र को पूरक (Supplementary) घोषित नहीं किया गया है, नई शिक्षा नीति के तहत अब द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।
10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026
10वीं परीक्षा में इस वर्ष कुल 8,97,061 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
• कुल पास प्रतिशत: 73.42%
• छात्राएं: 77.52%
• छात्र: 69.31%
टॉपर
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।
स्कूल प्रदर्शन
सरकारी स्कूलों का परिणाम 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से बेहतर है, एमपी बोर्ड 2026 के परिणामों में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों कक्षाओं में उच्च पास प्रतिशत और टॉपर्स की मजबूत सूची ने राज्य की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के संकेत दिए हैं। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
