CG News: राजनांदगांव में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज
CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगांव श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराए जाएं ताकि फसल उत्पादन पर कोई असर न पड़े।
वैकल्पिक खाद और नैनो तकनीक को बढ़ावा
इस वर्ष धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में पारंपरिक खाद के साथ-साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिले में खरीफ पूर्व तैयारी के तहत कुल 68,690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में पर्याप्त खाद भंडारण
राजनांदगांव जिले में वर्तमान में कुल 41,509 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।
इसमें शामिल हैं
• 17,153 मीट्रिक टन यूरिया
• 4,088 मीट्रिक टन डीएपी
• 10,129 मीट्रिक टन एनपीके
• 3,382 मीट्रिक टन एमओपी
• 6,757 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट
किसानों को लगातार वितरण
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है, अब तक 14,972 किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिले में बीज का लक्ष्य 13,980 क्विंटल रखा गया है, वर्तमान में 6,036 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जिसमें से 3,201 क्विंटल का भंडारण समितियों में किया गया है और 1,085 क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं को रोकने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित की गई है।
अब तक की कार्रवाई में
• 28 विक्रय केंद्रों को नोटिस
• 7 केंद्रों में उर्वरक जब्त कर सील
• 5 निजी विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
निगरानी और पारदर्शिता पर जोर
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विक्रय केंद्रों की लगातार जांच की जा रही है, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


