CG News: जशपुर में मत्स्य उत्पादन को नई उड़ान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार में बड़ा उछाल
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मत्स्य पालन न केवल पोषण सुरक्षा का माध्यम बन रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मजबूत साधन भी साबित हो रहा है।
प्रशिक्षण से बढ़ी उत्पादन क्षमता
प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नवाचार कर रही है। किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें अनुदान सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मत्स्य उत्पादक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
![]()
जिले में उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि
अप्रैल 2024 से मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार
• मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन: 18.50 करोड़
• स्टे. फ्राय उत्पादन: 2.55 करोड़
• मत्स्य बीज संचयन: 2.94 करोड़
• कुल मत्स्य उत्पादन: 21,119 मीट्रिक टन
इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर लगभग 80 हेक्टेयर तालाबों और जलाशयों का पट्टा आवंटित किया गया है।
लाभार्थियों को मिला व्यापक लाभ
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के तहत कई योजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है
• 19 मछुआ सहकारी समितियों को अनुदान
• 13,989 हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ
• 63 हितग्राहियों को तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन सहायता
• लगभग 800 हितग्राहियों को 50% अनुदान पर फिंगरलिंग
• 712 लाभार्थियों को नाव-जाल वितरण
• 335 लोगों को फुटकर मछली विक्रय योजना के तहत सहायता
• 110 झींगा पालन इकाइयों की स्थापना
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली मजबूती
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में मत्स्य पालन क्षेत्र को नई दिशा मिली है। इस योजना का उद्देश्य देश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, निर्यात को दोगुना करना और रोजगार के अवसर सृजित करना है।
योजना के तहत
• 26 हेक्टेयर में तालाब निर्माण
• 5.4 हेक्टेयर में संवर्धन पोखर निर्माण
• 8 बायोफ्लॉक पॉन्ड लाइनर इकाइयों की स्वीकृति



