Jashpur News: जशपुर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, 79 हजार श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय में 28 मार्च को जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

79 हजार श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ
इस अवसर पर श्रम विभाग की 12 विभिन्न योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
कई योजनाओं का मिलेगा फायदा
इस सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को लाभ दिया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं,
• दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना
• मिनीमाता महतारी जतन योजना
• श्रमिक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना
• नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना
• नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
• श्रमिक सायकल और औजार सहायता योजना
बच्चों और महिलाओं को भी लाभ
इन योजनाओं के जरिए श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे, वहीं, विशेष अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया और राम प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
श्रमिकों के लिए बड़ी पहल
सरकार की यह पहल श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जशपुर में आयोजित यह श्रमिक सम्मेलन हजारों श्रमिक परिवारों के लिए राहत और विकास का नया अवसर लेकर आ रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।



