CG News: कोंडागांव के अड़ेंगा में सुशासन तिहार शिविर, मंत्री लखनलाल देवांगन हुए शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में सुशासन तिहार 2026 के तहत भव्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विकास कार्यों का भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और सरकारी सेवाओं का वितरण किया गया, शिविर में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया गया और नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
योजनाओं का बड़ा लाभ वितरण
शिविर में 31 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं 10वीं और 12वीं के 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 25 पीएम आवास की चाबियाँ, 12 श्रम पंजीयन कार्ड, 24 आयुष्मान कार्ड, 30 लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 6 किसान क्रेडिट कार्ड, 11 राशन कार्ड और अन्य कई योजनाओं का लाभ दिया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 128 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई, जबकि उद्यानिकी विभाग द्वारा 200 पौधों का वितरण किया गया।
मंत्री का संबोधन
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” को तेजी से पूरा कर रही है और महतारी वंदन योजना तथा कृषि उन्नति योजना जैसी कई योजनाएं लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।
सांसद और विधायक की प्रतिक्रिया
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है।


