CG News: कोसला धाम पहुंचे CM साय, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG News: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ दर्शन किए और आस्था प्रकट की, मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।
ग्रामीणों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं राज्य की असली पहचान और शक्ति हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।
स्मृति भेंट और उत्साह का माहौल
मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री को माता कौशल्या मंदिर का एक आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।



