CG News: रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला, टिकट व्यवस्था से लेकर स्टेडियम एंट्री तक कड़े नियम लागू
CG News: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा, इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) ने इस बार व्यवस्थाओं को लेकर पूरी सख्ती बरतने का फैसला लिया है.
स्टूडेंट टिकट आज से उपलब्ध
छात्रों के लिए 16 जनवरी सुबह 10 बजे से विशेष टिकट काउंटर खोल दिया गया है,
• स्थान: स्टूडेंट इंडोर स्टेडियम
• टिकट मूल्य: ₹800
• नियम: एक आईडी पर केवल एक टिकट
स्टूडेंट्स को टिकट केवल फिजिकल काउंटर से ही मिलेंगे.

अन्य कैटेगरी की टिकटों का हाल
अन्य दर्शकों के लिए टिकट विंडो गुरुवार शाम 7 बजे खोली गई थी,
• ₹2000 की टिकटें 6 मिनट में सोल्ड आउट
• ₹2500, ₹3000 और ₹3500 की टिकटें सुबह 8:30 तक उपलब्ध रहीं,
CSCS ने साफ कर दिया है कि टिकट केवल एक ही फेज में जारी की गई हैं, इसके बाद कोई नई विंडो नहीं खुलेगी.
फर्स्ट इनिंग के बाद नो एंट्री
संघ ने स्पष्ट किया है कि, इस बार नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी,
• पहली पारी खत्म होने के बाद किसी को भी स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी
• मैच शाम 7 बजे शुरू होगा
• दर्शकों की एंट्री दोपहर 4 बजे से शुरू होगी
• सीट व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी
बिना फिजिकल टिकट के एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, 18 जनवरी (रविवार) और 23 जनवरी (मैच डे) को टिकट रिडीम नहीं होंगे, दर्शकों को तय तारीख से पहले ही टिकट रिडीम कराना अनिवार्य होगा.
स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के तय रेट
इस बार खाने-पीने की चीजों पर भी पूरी निगरानी रखी जाएगी, तय दरें इस प्रकार हैं,
• समोसा (100 ग्राम): ₹50
• सैंडविच: ₹60
• बर्गर: ₹80
• पॉपकॉर्न कोन: ₹60
• पॉपकॉर्न टब: ₹100
• पिज्जा: ₹250
• आइसक्रीम और वेफर्स: MRP पर
फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर कीमत लिखना अनिवार्य होगा और स्टेडियम में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे.
सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम
पिछले मैचों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है,
• 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स
• 45 CSCS अधिकारी तैनात
• 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग
• बाउंड्री लाइन पर अतिरिक्त बाउंसर्स
• एंट्री गेट्स पर पुलिस, गार्ड और संघ की तिहरी निगरानी
टिकट की कीमतें और ऑनलाइन बुकिंग
मैच के लिए टिकटों की कीमतें
• ₹800 से शुरू
• ₹25,000 तक
ऑनलाइन टिकट Ticketgenie वेबसाइट और मोबाइल ऐप से खरीदी जा सकती हैं,
• एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही बुक कर सकता है,
स्टेडियम परिसर में टीम इंडिया की टी-शर्ट और अन्य मर्चेंडाइज भी उपलब्ध होंगी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह सहित 15 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम समेत 15 खिलाड़ी
मैच और टीमों का शेड्यूल
• पहला T20: 21 जनवरी, नागपुर
• रायपुर मुकाबला: 23 जनवरी
• दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी और शाम को प्रैक्टिस करेंगी.




