CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून रफ्तार पर, 30 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। सुकमा, दंतेवाड़ा, रायपुर और कबीरधाम सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है।
बारिश का दौर फिर से तेज
शनिवार को 9 जिलों के 58 स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, जिनमें रायपुर में 25 मिमी वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आएगी।हालांकि पूरे जून महीने के आंकड़े देखें तो अब तक 160.9 मिमी की अपेक्षा केवल 122.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है, यानी 24% कम बारिश हुई है। बलरामपुर जिले में सामान्य से 115.5% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि राजनांदगांव और सुकमा में 80% तक कम वर्षा हुई है।
30 जिले यलो जोन में
राज्य के 19 जिलों में सामान्य से कम, दो जिलों में बहुत कम, आठ में सामान्य और केवल चार जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में 59.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 10% ही कम है, जिससे मानसून की गतिविधि में सुधार के संकेत मिलते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी थोड़ी कम रही है। जहां 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, वहीं इस बार अब तक तापमान 42-43°C के बीच रहा है।
यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में एजुकेशन सिटी, बिलासपुर बनेगा शिक्षा का आधुनिक हब

Author: Safeek khan
I create real art through my articles..