Haryana News : 15 नहीं 17 अक्टूबर को होगा CM का शपथ ग्रहण समारोह
Haryana News : हरियाणा,हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 15 नहीं 17 अक्टूबर को होगा. सुबह 10 बजे दशहरा ग्राउंड में हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमे प्रधानमंत्री के साथ साथ अन्य कई वरिष्ठ नेता इस शपथ समारोह में मौजूद होंगे. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी दूसरी बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे.
लगभग 50 हजार लोग होंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित होने की संभावना है. इस समारोह में विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वहा मौजूद होंगे.
जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में कृष्ण लाल मिड्ढा, अनिल विज, अरविन्द कुमार शर्मा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल और निखिल मदान को जगह मिल सकती है.
बुधवार को हुई थी नायाब सैनी और PM की मुलाकात
बताया जा रहा है की बुधवार को नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद गुरुवार को उन्होंने हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी और राजधानी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी.
चुनाव से 6 महीने पहले भी नायब सिंह सैनी को बनाया गया था CM
मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को भाजपा ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था, उस वक़्त भाजपा सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी. अब भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है.
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई.इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और जजपा का दूर दूर तक सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट से जीतने में सफल रही वही प्रदेश की 3 सीट अन्य के खाते में गई.
यह भी पढ़े: CG News : विजयादशमी पर होगा छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे रावण का दहन
