CG News : जानिए विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का क्या है प्लान
CG News : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व जो की छत्तीसगढ़ में 75 दिनों तक मनाया जाता है, प्रति वर्ष इसमें बहुरंगी कला संस्कृति देखने को मिलती है. इसी के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लेंसर्स मीट, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा जैसे अन्य आयोजन किये जायेंगे. बस्तर दशहरा 4 अगस्त को शुरू हो चुका है और ये 19 अक्टूबर तक मनाया जायेगा, 15 अक्टूबर को इस पर्व के दौरान मुरिया दरबार का आयोजन होगा.
जानिए क्या क्या आयोजन होगा
हर बार बस्तर आयोजन का इंतज़ाम बड़ी धूम धाम से किया जाता है, हर आयोजन की अपनी अपनी अलग तारीख तय की जाती है, जैसे 5 अक्टूबर को रेलमाता पूजा विधान एवं काछनगादी पूजा विधान, वही 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रोजाना नवरात्री पूजा एवं रथ पूजा की जाएगी. और इसी तरह अन्य आयोजन अपनी अपनी तारीखो पर किये जायेंगे,
क्या है मुरिया दरबार
बता दे की मुरिया दरबार में कई अलग अलग जनजातीय समुदाय के सर्वोच नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर संस्कृति परम्पराओ को सहेजने पर विचार करते है. वही मुरिया दरबार में लगातार 10 दिन तक बस्तर संभाग के चालकी, मांझी, मेम्बरिन, मेम्बर, कोटवार, पटेल, मतगुडी के मुख्य पुजारियों के सम्मलेन की व्यवस्था की जाती है.
यह भी पढ़े : Big News : क्या केजरीवाल की रिहाई बनेगी कांग्रेस के लिए मुसीबत
