Big News : क्या केजरीवाल की रिहाई बनेगी कांग्रेस के लिए मुसीबत
Big News : आबकारी नीति घोटाले के सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट ने CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शुक्रवार को ज़मानत दे दी है. और अब जब केजरीवाल की जमानत हो गयी है तो एसा लगता है की AAP अब हरयाणा में काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
केजरीवाल करेंगे हरयाणा में चुनाव प्रचार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है, इसी पर हरयाणा के AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा की “हम अब दोगुनी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे, केजरीवाल जल्द ही हरयाणा में अपना प्रचार शुरू करेंगे हरयाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव AAP अकेले अपने दम पर लड़ रही है इसी के साथ सुशील गुप्ता ने कहा लोग भाजपा को सत्ता से बहार करने की फिराक में है क्यूंकि भाजपा काल में विकास थप हो गया है. लोग बदलाव चाहते है, एक इमानदार सरकार चाहते है,
किसका नुकसान, किसका फायदा?
जहा हरयाणा चुनाव में AAP पूरी मजबूती के साथ अखाड़े में उतर चुकी है, वही ये कांग्रेस के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है. बता दे की अरविन्द केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद से ही AAP के कार्यकर्ताओ में अलग जोश नज़र आ रहा है, केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार की कमान संभाले हुई थी.
जानिए कौन है सबसे आगे
अगर बात करे दिल्ली की तो 2020 विधानसभा चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटे मिली थी वही भाजपा को 8 सीटे मिली थी, अगर बात करे कांग्रेस की तो 2013 तक सूबे की सत्ता में रही कांग्रेस लगातार दो बार शुन्य से सिमट गयी. वही बात करे 2022 पंजाब चुनाव की तो जहा AAP ने 117 में से 92 सीटे जीतकर सत्ता में अपनी जगह बनाई वही मात्र 18 सीटे लाकर कांग्रेस सत्ता से बहार हो गयी भाजपा मात्र दो ही सीटे जीत पायी थी पर भाजपा का वोट परसेंटेज यहा भी बड़ा था.
अब आने वाला वक़्त ही बताएगा की अखाड़े के इस मुकाबले में विजय किसकी होगी.
यह भी पढ़े : Gwalior: हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बाढ़ में फंसे लोगों होगा रेस्क्यू
