CG News: CM साय का बड़ा फैसला: बस्तर संभाग में 506 भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी स्वीकृति
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे जिलों में बच्चों और माताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।
506 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा भवन
राज्य सरकार ने बस्तर संभाग में भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुल 506 केंद्रों के लिए भवन स्वीकृति की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, सरकार का लक्ष्य है कि नक्सल मुक्त घोषित जिलों में कोई भी आंगनबाड़ी भवनविहीन न रहे।
बच्चों और माताओं के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास, मातृ स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की नींव हैं, सरकार ने भवन निर्माण में “BaLA (Building as Learning Aid)” कॉन्सेप्ट अपनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए आकर्षक और सीखने योग्य वातावरण बन सकें।
प्रति भवन 11.69 लाख रुपये की स्वीकृति
आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए प्रति केंद्र 11 लाख 69 हजार रुपये की राशि तय की गई है। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, मनरेगा और डीएमएफ/सीएसआर जैसी योजनाओं से फंडिंग की जाएगी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी भवनों का निर्माण मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाए और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बस्तर में विकास की नई दिशा
सरकार का मानना है कि मजबूत आंगनबाड़ी संरचना बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाएगी और गांवों में सामाजिक बदलाव का आधार बनेगी, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विभागीय समन्वय और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से बस्तर में विकास, विश्वास और सुशासन का नया अध्याय लिखा जाएगा।



