CG News: NEET UG प्रवेश में बड़ा अवसर, बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 मेडिकल सीटें आरक्षित
CG News: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को मेडिकल शिक्षा में बड़ा अवसर प्रदान किया है। NEET UG प्रवेश प्रक्रिया के तहत विशेष आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।
700 मेडिकल सीटें की गईं आरक्षित
ESIC द्वारा देश के 20 मेडिकल कॉलेजों में कुल 700 सीटें बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को मेडिकल शिक्षा में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026
इस योजना के तहत NEET UG में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: www.esic.nic.in इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए निकटतम ESIC शाखा कार्यालय या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध
योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800112526 पर भी संपर्क किया जा सकता है, जहां अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, इस योजना को श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को NEET UG के माध्यम से डॉक्टर बनने का बेहतर अवसर मिलेगा।


