CG News: जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अंतरराज्यीय समन्वय को मिलेगी नई दिशा
CG News: छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र पहली बार एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 19 मई 2026 को जगदलपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी।
![]()
मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा भी हुई।
बस्तर की बदलती पहचान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
विकास को मिलेगी गति
उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति क्षेत्र के विकास और विश्वास को नई मजबूती प्रदान करेगी। यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
आत्मनिर्भर बस्तर की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक योगदान देगी। यह आयोजन क्षेत्रीय सहयोग और समन्वय को नई दिशा प्रदान करेगा तथा भविष्य के विकास की मजबूत नींव रखेगा।




