CG News: रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का शुभारंभ, आपात सेवाओं में बड़ा बदलाव
CG News: रायपुर में देश की आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेक्स्ट जेन CG डायल 112 (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 2.0) का शुभारंभ करेंगे।
400 नई इमरजेंसी गाड़ियां होंगी शामिल
इस नई व्यवस्था के तहत 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को सेवा में शामिल किया जाएगा। साथ ही चलित फोरेंसिक साइंस लैब और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।
सभी आपात सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर
नई प्रणाली में पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और आपदा प्रबंधन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। इससे नागरिकों को एक ही नंबर पर तेज और समन्वित सहायता मिलेगी, इस सिस्टम में जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक कॉल लोकेशन पहचान और केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे इमरजेंसी रिस्पॉन्स और तेज होगा।
पूरे राज्य में विस्तार
वर्तमान में डायल 112 सेवा छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में संचालित है, जिसे अब सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में समान आपात सेवाएं उपलब्ध हो सकें, कार्यक्रम की तैयारियों के तहत गृह मंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
नागरिक सुरक्षा में बड़ा कदम
सरकार का दावा है कि यह नई व्यवस्था अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं और आपदा प्रबंधन में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाएगी और इसे तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



