CG News: बस्तर में ऐतिहासिक बैठक की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक में उठाए जाने वाले प्रमुख विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, जिस पर उन्होंने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।
सभी व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियों को गंभीरता और समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विकास और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद राज्यों और केंद्र के बीच संवाद और समन्वय का मजबूत माध्यम बन चुकी है। उन्होंने इसे विकास और प्रशासनिक सहयोग को आगे बढ़ाने वाला प्रभावी मंच बताया।
बस्तर के लिए गौरव का अवसर
उन्होंने कहा कि बस्तर में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापना के बाद यह आयोजन विकास की नई दिशा का संकेत है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बस्तर अब विकास की नई कहानी लिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित हुई है, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।



