CG News: रायपुर में ‘रंग संस्कार महोत्सव 2026’: स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में त्रिदिवसीय सांस्कृतिक आयोजन 15 मई से, नाट्य और संस्कृति का संगम
CG News: रायपुर में भारतीय संस्कृति, रंगकर्म और सामाजिक चेतना को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा “रंग संस्कार महोत्सव” का तृतीय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्व. अशोक चंद्राकर की स्मृति में 15, 16 और 17 मई 2026 को महाराष्ट्र मंडल में होगा।
उद्घाटन और पहली प्रस्तुति
महोत्सव का उद्घाटन 15 मई 2026 को सायं 6:30 बजे होगा। उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी शशि वरवंडकर के निर्देशन में नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का मंचन किया जाएगा, जिसमें सामाजिक सरोकार और मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

दूसरे दिन की प्रमुख प्रस्तुतियाँ
16 मई को दो नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी। “सूखी डाली” का निर्देशन अर्पिता बेडेकर करेंगी, जबकि “संत रविदास” नाटक संत परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
तीसरे दिन का विशेष मंचन
17 मई को महोत्सव के अंतिम दिन नाटक “राजा रवि वर्मा : एक अनकही लड़ाई” का मंचन किया जाएगा। यह नाटक प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन, संघर्ष और कला-साधना को मंच पर जीवंत करेगा।
विशेष चित्र प्रदर्शनी
तीनों दिनों तक “संघ के 100 बछर” विषय पर आधारित एक विशेष चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रजीवन और संगठनात्मक यात्रा को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
रंग साधक सम्मान
इस वर्ष कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रीमती लीना मोहन को “रंग साधक सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा, यह आयोजन संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय रंग परंपरा को बढ़ावा देना और युवाओं व कला प्रेमियों को संस्कृति से जोड़ना है।



