CG News: मुख्यमंत्री साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल, श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है संकीर्तन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन की परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




