CG News: धमतरी में सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, जीवन लाल साहू को मिली ट्राइसाइकिल, थमी घुटनों के बल चलने की मजबूरी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ की अवधारणा अब ज़मीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिवनीकला में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ दिव्यांग जीवन लाल साहू के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया।

वर्षों का संघर्ष अब हुआ आसान
ग्राम सिवनीकला निवासी जीवन लाल साहू बचपन से ही गंभीर दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। उन्हें वर्षों तक घुटनों के बल चलकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ती थीं। इसके बावजूद वे अपने परिवार की खेती-बाड़ी में सहयोग करते रहे और आत्मनिर्भर बने रहने की कोशिश करते रहे।
शिविर में मिला तुरंत समाधान
‘सुशासन तिहार’ के दौरान जीवन लाल ने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर अपनी समस्या रखी। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और मौके पर ही उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
ट्राइसाइकिल बनी नए जीवन की शुरुआत
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद जीवन लाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह ट्राइसाइकिल उनके लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत है।
सरकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ
जीवन लाल के परिवार को दिव्यांग पेंशन के रूप में 500 रुपये प्रतिमाह और राशन कार्ड के तहत 35 किलो चावल भी मिल रहा है, जिससे उनकी जीवन स्थिति में सुधार हुआ है, जीवन लाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ दिया है।


