CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जशपुर में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, दिव्यांग जोड़ा बना प्रेरणा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 65 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
तीन परियोजना क्षेत्रों में हुआ आयोजन
इस सामूहिक विवाह में हिंदू और ईसाई समुदाय के जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। कार्यक्रम तीन प्रमुख परियोजनाओं—बगीचा, कांसाबेल और बागबहार में आयोजित हुआ।
बगीचा परियोजना में 20 जोड़े
बगीचा क्षेत्र में 13 हिंदू और 7 ईसाई समुदाय के कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां का आयोजन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, कांसाबेल परियोजना में 9 हिंदू और 3 ईसाई समुदाय के कुल 12 जोड़ों ने विवाह बंधन स्वीकार किया।
बागबहार में सबसे अधिक 32 जोड़े
बागबहार परियोजना में 6 हिंदू और 26 ईसाई समुदाय के कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि बगीचा परियोजना में एक मूकबधिर (दिव्यांग) जोड़े ने भी विवाह कर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया।
प्रत्येक जोड़े को 50 हजार की सहायता
योजना के तहत प्रत्येक नवदंपत्ति को 50 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिसमें विवाह आयोजन व्यय, उपहार सामग्री और वधु के नाम पर राशि शामिल है। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की।


