CG News: सुशासन तिहार में कौशिल्या साहू को तुरंत मिला आयुष्मान कार्ड, खुशी से खिले चेहरे
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार अब ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनता जा रहा है, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की अनूठी मिसाल देखने को मिली, ग्राम मोहतरा निवासी कौशिल्या साहू को आवेदन देने के कुछ ही घंटों के भीतर आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिया गया।
आवेदन करते ही शुरू हुई प्रक्रिया
शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर पहुंचीं कौशिल्या साहू ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया, इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पात्रता की जांच की और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही कार्ड प्रिंट कर उन्हें सौंप दिया।
“अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते”
तुरंत आयुष्मान कार्ड मिलने पर कौशिल्या साहू के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के जरिए सरकार खुद गांव तक पहुंच रही है, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्ड उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी है।
ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा
बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहे त्वरित समाधान की ग्रामीणों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है, प्रशासन की इस कार्यशैली से सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।
सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम
राज्य सरकार का कहना है कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर अब सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की नई पहचान बनते जा रहे हैं।



