CG News: पद्मश्री फुलबासन यादव से CM साय ने की बात, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
CG News: छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ समाजसेवी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद फोन पर फुलबासन यादव से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फुलबासन यादव ने जताया संतोष
घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने संतोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा सहयोग मिला है।
प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना मामला
पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी के साथ हुई इस घटना के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। विपक्ष भी मामले पर नजर बनाए हुए है, वहीं सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




