CG News: सुशासन तिहार का असर, कुकरेल समाधान शिविर में दिखी प्रशासन की तत्परता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में कुकरेल में आयोजित समाधान शिविर में प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब
नगरी ब्लॉक के कुकरेल सहित दरगहन, सलोनी, केरेगांव और भोथापारा समेत 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 266 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, शिविर में 306 आवेदन विकास कार्यों और व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित थे, जिनमें से 262 मामलों को तत्काल मंजूरी या प्रक्रिया में लिया गया। कई मामलों का निपटारा वहीं ऑन-द-स्पॉट कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
मुख्यमंत्री का सुशासन पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें ताकि लोगों को तहसील या जिला मुख्यालय न जाना पड़े।
विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी
शिविर में जल संसाधन, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सीधे लाभ भी प्रदान किया गया, ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। प्रशासन भी प्रत्येक आवेदन के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दिया।



