CG News: सुशासन तिहार: सरोधी में महिला स्व सहायता समूह का सम्मान, CM साय को भेंट किए स्थानीय उत्पाद
CG News: छत्तीसगढ़ के ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला स्व सहायता समूह ने आत्मीय स्वागत किया।
स्थानीय उत्पादों से सजी टोकरी भेंट
“जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को आम, रखिया बड़ी, कुटकी, चार और पपीता से सजी टोकरी भेंट की। यह भेंट गांव की परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई।
आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं महिलाएं
महिला समूह ने बताया कि वे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
योजनाओं से मिल रहा सहयोग
महिलाओं ने बताया कि उन्हें शासन की योजनाओं का लगातार लाभ मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं, यह पहल दर्शाती है कि स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पाद न केवल आय का साधन बन रहे हैं, बल्कि गांव की पहचान और परंपरा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।


