CG News: सुशासन तिहार में प्रतिभा का सम्मान, CM साय ने गिरवर पटेल को किया सम्मानित
CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र गिरवर पटेल को सम्मानित किया।
जन चौपाल में मिला सम्मान
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल के दौरान यह प्रेरणादायक पल सामने आया, जहां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
10वीं में 93.5% अंक हासिल
ग्राम बकरकट्टा के छात्र गिरवर पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया है। वर्तमान में वे प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
CM ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने गिरवर की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी प्रदेश का नाम रोशन करते हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विद्यार्थियों को दिया संदेश
CM साय ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सके।


