CG News: सुशासन तिहार में CM साय का अनोखा अंदाज, स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे के दौरान भैंसामुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को देखा और बिना किसी औपचारिकता के उनके बीच पहुंच गए।
बच्चों संग खेला क्रिकेट
बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच खेलते देख बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई और पूरा माहौल उत्साह से भर गया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और खेल के प्रति रुचि के बारे में बातचीत की। उन्होंने यह भी जाना कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की स्थिति कैसी है।
खेल सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
बच्चों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल में क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों को भी बेहतर संसाधन मिलना जरूरी है।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा
मुख्यमंत्री ने गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर विकास कार्यों और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने गांव के समग्र विकास पर जोर दिया, मुख्यमंत्री का यह सहज और स्नेहिल व्यवहार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बच्चों के साथ बिताए गए ये पल उनके लिए प्रेरणादायक साबित हुए।



