CG News: मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार के तहत प्रदेश दौरे की शुरुआत की, 10 जून तक चलेगा अभियान
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज कर दिया है। वे रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए।

जनता से सीधा संवाद करेंगे CM
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति को समझना है।
अधिकारियों के साथ निकले दौरे पर
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी मौजूद हैं, जो प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे, उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार का “सुशासन तिहार” अभियान 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में समाधान शिविर और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जमीनी हकीकत जानने पर फोकस
इस अभियान के जरिए सरकार सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है, मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाने और जनहित योजनाओं की वास्तविक स्थिति को परखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



