CG News: जशपुर में CM साय का श्रमदान, पीएम आवास निर्माण स्थल पर खुद जोड़ी ईंट
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे के दौरान अचानक पत्थलगांव विकासखंड के भैंसामुड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर का निरीक्षण किया।

निर्माण स्थल पर किया श्रमदान
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल दिखाते हुए खुद ईंट जोड़कर श्रमदान किया। उन्होंने सीमेंट-गारा लगाकर निर्माण कार्य में भाग लिया, जिससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
हितग्राही ने जताया आभार
प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी अनुसुइया पैंकरा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पक्का घर बनने से उनका वर्षों पुराना सपना अब पूरा हो रहा है।
श्रमिकों से भी की बातचीत
मुख्यमंत्री ने मौके पर काम कर रहे राजमिस्त्री और श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने उनके रोजगार, मजदूरी और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल से गांव में सकारात्मक माहौल बना। लोगों ने इसे जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया, इस दौरान स्थानीय विधायक, कलेक्टर, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।



