CG News: दुर्गम बिनागुंडा से मरीज को बचाने की जद्दोजहद, पैदल सफर, फिर 108 से अस्पताल तक पहुंची जिंदगी
CG News: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां एक बार फिर सामने आई हैं। कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव से एक गंभीर मरीज को कठिन हालात में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हर कदम पर जिंदगी की जंग लड़ी गई।
![]()
दुर्गम गांव, ना सड़क ना नेटवर्क
बिनागुंडा गांव बेहद दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है, जहां न सड़क संपर्क है और न ही मोबाइल नेटवर्क। ऐसे में मरीज को समय पर इलाज मिलना बड़ी चुनौती बन गया, मरीज की तबीयत 22 अप्रैल को अचानक बिगड़ी। पहले परिजनों ने स्थानीय बैगा (पारंपरिक वैद्य) से इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं होने पर अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया।
हाथों में उठाकर तय किया कठिन सफर
सुविधाओं के अभाव में परिजनों ने मरीज को पैदल और कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर दूर उस जगह तक पहुंचाया, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध था, नेटवर्क क्षेत्र में पहुंचकर 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई। इसके बाद मरीज को पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया।
गंभीर हालत में GMC कांकेर रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर रेफर कर दिया, जहां उसका आगे इलाज जारी है, घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और बेहतर समन्वय के निर्देश जारी किए हैं।




