CG News: मंत्री टंक राम वर्मा के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरण समय पर निपटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जनहित कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।

लंबित मामलों को तुरंत निपटाने के आदेश
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे मामलों की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि तय समय सीमा में सभी प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य है, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
लोक सेवा गारंटी कानून के तहत सख्ती
मंत्री ने साफ किया कि यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जियोरिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री जैसे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। नक्शा प्रोजेक्ट को अगले 3 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजनाओं की प्रगति पर निगरानी
आबादी पट्टा वितरण के लिए 31 जुलाई तक लाभार्थियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, आगामी मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। स्कूल और अस्पतालों में आकाशीय बिजली से सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया।
राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश
रायपुर जिले में धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और काम में तेजी लाने पर जोर दिया, मंत्री टंक राम वर्मा ने स्पष्ट कहा कि कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार जनहित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।




