CG News: CM साय की कैबिनेट में बड़े निर्णय, गैस नीति से लेकर खेल और प्रशासन तक अहम फैसले
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनका उद्देश्य विकास, पारदर्शिता और जनसुविधा को बढ़ावा देना है।
शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी
कैबिनेट ने “छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026” को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में सस्ती और स्वच्छ प्राकृतिक गैस की उपलब्धता बढ़ेगी और एलपीजी के मुकाबले किफायती विकल्प मिलेगा, नई गैस नीति से पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे राज्य में बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
क्रिकेट अकादमी के लिए जमीन आवंटित
राजनांदगांव में आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर देने का निर्णय लिया गया है। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6,809 लोगों और संस्थाओं को करीब 11.98 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मंजूरी दी है, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिलेगी, कैबिनेट के ये फैसले राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, प्रशासनिक सुधार और जनहित को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
IPS अधिकारियों के मामले में बड़ा फैसला
मंत्रिपरिषद ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों—संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता—के पदावनति आदेश को निरस्त कर उन्हें पूर्व स्थिति में बहाल करने का निर्णय लिया है।


