CG News: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें: खाद्य विभाग
CG News: प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
अफवाहों से बचने की अपील की
खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग के अनुसार प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति की नियमित निगरानी की जा रही है।

भारत सरकार से लगातार संपर्क में राज्य
पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार, भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, प्रदेश में संचालित 2516 पेट्रोल पंपों और प्रमुख ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
आपूर्ति मांग से ज्यादा
• मार्च 2026 में पेट्रोल की जरूरत 1.01 लाख किलोलीटर थी, जबकि 1.27 लाख किलोलीटर (126%) आपूर्ति हुई
• अप्रैल में 23 तारीख तक 1.60 लाख किलोलीटर पेट्रोल मिल चुका है
• डीजल की बात करें तो मार्च में 1.64 लाख किलोलीटर की जरूरत के मुकाबले 3.00 लाख किलोलीटर (183%) आपूर्ति हुई
• अप्रैल में अब तक 1.38 लाख किलोलीटर डीजल मिल चुका है
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि प्रदेश में मांग के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।
स्टॉक की स्थिति भी मजबूत
वर्तमान में राज्य में लगभग:
• 77,111 किलोलीटर पेट्रोल (करीब 22 दिनों की जरूरत)
• 84,295 किलोलीटर डीजल (करीब 15 दिनों की जरूरत)
उपलब्ध है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सभी जिलों में लगातार निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, किसी भी समस्या या शिकायत के लिए विभाग का कॉल सेंटर सक्रिय है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
औद्योगिक खपत पर भी नजर
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि कुछ औद्योगिक उपभोक्ता रिटेल आउटलेट से डीजल खरीद रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव बन रहा है। इस पर कंपनियों को आपूर्ति संतुलित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

