CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द, कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिलासपुर के दो केंद्रों में अब तक 1.5 लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी की जा चुकी है।

मई में रिजल्ट संभावित
जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि 12वीं की एक परीक्षा देरी से होने के कारण थोड़ी देरी की संभावना है।
5वीं और 8वीं का रिजल्ट अप्रैल में
कक्षा 5वीं और 8वीं के मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरे हो चुके हैं। इन कक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। साथ ही जो छात्र सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए पुनः परीक्षा की तैयारी भी की जा रही है।
पास होने के लिए जरूरी अंक
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, वर्ष 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 76.53% और 12वीं का 81.87% रहा था। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है, रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

