CG News: छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
CG News: भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्यभर की उचित मूल्य की राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।

गर्मी और लू से बचाव के लिए लिया गया निर्णय
खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि हितग्राही सुबह या शाम के ठंडे समय में आसानी से राशन प्राप्त कर सकें।
दोपहर में दुकान बंद रखने की छूट
नई व्यवस्था के तहत राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखी जा सकती हैं, ताकि दुकानदार और कर्मचारी भी तेज गर्मी से बच सकें, इस बार विशेष व्यवस्था के तहत राशन दुकानें रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों में भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से अनाज का वितरण जारी रहेगा।
चावल वितरण कार्यक्रम जारी
प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर भंडारण की समस्या सामने आ रही है, लेकिन विभाग इसे जल्द सुधारने में जुटा हुआ है, दुकानों के समय में विस्तार से अब मजदूर और कामकाजी वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वे अपने समय के अनुसार आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे और गर्मी से बच पाएंगे।

