CG News: सीएम साय से IOC के सीजीएम अजय श्रीवास्तव की मुलाकात, पेट्रोलियम सप्लाई और विस्तार पर चर्चा
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।
![]()
पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार पर चर्चा
इस मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार किया गया।
जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कैसे पेट्रोलियम सेवाओं और ईंधन आपूर्ति को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाया जा सकता है, इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक को राज्य में ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

