शारदीय नवरात्र 2026: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ रतनपुर में शारदीय नवरात्र की धूम, मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं हजारों श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र 2026: शक्ति की आराधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर में पूरी तरह भक्तिमय माहौल छा गया है. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. रतनपुर स्थित ऐतिहासिक मां महामाया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
![]()
करीब 30 हजार मनोकामना ज्योति कलश किए जा रहे प्रज्वलित
इस पावन अवसर पर रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में लगभग 30 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जा रहे हैं. ज्योति कलश प्रज्वलन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और गहरी आस्था नजर आ रही है. महामाया मंदिर के साथ-साथ भैरव बाबा और आसपास के अन्य प्राचीन देवी-देवालयों में भी सुबह से ही अनुष्ठान और पूजा-पाठ का दौर जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का वातावरण बना हुआ है.
![]()
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम
नवरात्र मेले और पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है. मंदिर परिसर तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारu बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा या अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.


One Response