November 23, 2026 2:35 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG Success Story: बस्तर के किसानों को गांव में ही मिल रहा मक्का का बेहतर दाम, बिहान के एफपीओ ने 3850 क्विंटल मक्के की सीधी खरीदी की

CG Success Story: बस्तर के किसानों को गांव में ही मिल रहा मक्का का बेहतर दाम, बिहान के एफपीओ ने 3850 क्विंटल मक्के की सीधी खरीदी की
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Success Story: बस्तर के किसानों को गांव में ही मिल रहा मक्का का बेहतर दाम, बिहान के एफपीओ ने 3850 क्विंटल मक्के की सीधी खरीदी की

CG Success Story: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी बिहान की पहल सकारात्मक परिणाम देने लगी है. अब बकावंड और दरभा विकासखंड के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर की मंडियों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. किसानों को उनके गांव में ही मंडी दर से बेहतर कीमत मिल रही है, जिससे उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलना आसान हुआ है.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

दो एफपीओ ने खरीदा 3850 क्विंटल मक्का

बिहान के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठनों ने इस व्यवस्था को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है. बकावंड की लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और दरभा की मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी ने उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों से कुल 3850 क्विंटल मक्के की सीधी खरीदी की है. इसके बाद खरीदे गए मक्के का विक्रय स्थानीय व्यापारी सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को किया गया. इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और लाभकारी तरीके से पूरा किया गया.

बिचौलियों से मिली मुक्ति

इस नई व्यवस्था से किसानों को कई तरह की परेशानियों से राहत मिली है. पहले अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को शहर या मंडी तक जाना पड़ता था, जहां परिवहन और अन्य खर्चों के कारण उनकी कमाई प्रभावित होती थी. अब गांव में ही खरीदी होने से उन्हें भारी परिवहन भाड़े से छुटकारा मिल रहा है. साथ ही मंडियों में अपनी बारी का इंतजार करने और जरूरी औपचारिकताओं में लगने वाला समय भी बच रहा है. बिचौलियों की भूमिका कम होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

किसानों को खाद और बीज भी उपलब्ध कराने की तैयारी

मक्का खरीदी में मिली सफलता के बाद एफपीओ अब किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसके तहत किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां उचित कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है. इससे किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए अलग-अलग व्यापारियों के पास नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी.

इफको से पीओएस मशीन की मांग

किसानों तक इनपुट सुविधाएं पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से कृषि विभाग के अधीन प्रमुख संस्था इफको से पीओएस मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है. मशीन मिलने के बाद एफपीसी के माध्यम से किसानों को समय पर और उचित दरों पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जा सकेंगे. इससे खेती की लागत कम करने और अन्य व्यापारियों तथा बिचौलियों पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है मुख्य उद्देश्य

लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. इस पहल से किसान अपनी उपज बेहतर कीमत पर बेचने के साथ खेती के लिए जरूरी संसाधन भी एक ही स्थान से उचित दर पर प्राप्त कर सकेंगे. इससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद मिलेगी.

बिहान के कर्मचारियों और किसानों की रही सहभागिता

इस पूरी पहल और खरीदी प्रक्रिया में बिहान के विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों, एफपीसी के निदेशक मंडल, पीजी सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों की सक्रिय भागीदारी रही. किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से गांव में ही बाजार उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कारोबार को नई दिशा दे रही है. बस्तर में शुरू हुई यह पहल किसानों को बेहतर बाजार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए CM साय, छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज के योगदान को सराहा