November 2, 2026 7:57 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Special Story: बस्तर में बदल रही माओवादी हिंसा की तस्वीर, 7,567 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 2,323 को मिला कौशल प्रशिक्षण

CG Special Story: बस्तर में बदल रही माओवादी हिंसा की तस्वीर, 7,567 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 2,323 को मिला कौशल प्रशिक्षण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Special Story: बस्तर में बदल रही माओवादी हिंसा की तस्वीर, 7,567 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 2,323 को मिला कौशल प्रशिक्षण

CG Special Story: कभी माओवादी हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर संभाग में अब पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के जरिए युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. अब तक आत्मसमर्पण करने वाले 7,567 माओवादियों में से 2,323 को रोजगारोन्मुखी व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वहीं, नियद नेल्ला नार योजना 2.0 के तहत 10 जिलों में 1 लाख 11 हजार 165 युवाओं को प्रशिक्षण मिला है और इनमें से 50 हजार 53 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है.

नक्सलवाद खत्म! छत्तीसगढ़ में अब आगे क्या और कैसे बन रहा बड़ा प्लान, जानिए -  Red Corridor to Development Corridor chhattisgarh bastar ntc rmxk - AajTak

आत्मसमर्पित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

सरकार का लक्ष्य आत्मसमर्पित माओवादियों और हिंसा से प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है. इसके लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद में युवाओं को अलग-अलग व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इनमें असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, राजमिस्त्री, सोलर पीवी इंस्टालर, वाहन मरम्मत तकनीशियन और सिलाई मशीन ऑपरेटर जैसे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल हैं.

बंदूक, हिंसा और दहशत का बनाते थे माहौल, आज ऐसे बदल गई जिंदगी, सरेंडर करने  वाले नक्सलियों के लिए बड़ी पहल - surrendered naxalites are becoming masons  35 surrendered maoists are now working as masons in a rehabilitation center  - Navbharat Times

नियद नेल्ला नार योजना से मिल रहे रोजगार के अवसर

नियद नेल्ला नार योजना के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों में से 1,267 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 461 युवा अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं. वहीं, माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों के 779 हितग्राही प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और 191 प्रशिक्षणरत हैं. इस पहल के जरिए युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, बीजापुर में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को गारमेंट फैक्ट्री, राजमिस्त्री और सिलाई जैसे कामों से जोड़ा गया है. वहीं, बस्तर में युवाओं को पुलिस बल, सुरक्षा गार्ड, कृषि और श्रम से जुड़े कार्यों में अवसर मिले हैं. इन प्रयासों का उद्देश्य प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्थायी आजीविका के विकल्प उपलब्ध कराना है.

हाथों से हथियार छोड़ा और कलम को बनाई अपनी ताकत, सरेंडर माओवादियों ने लिख दी  सफलता की नई इबारत

छह पुनर्वास केंद्रों में मिल रहा व्यावसायिक प्रशिक्षण

बस्तर संभाग में संचालित आठ पुनर्वास केंद्रों में से छह केंद्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में पंजीकृत किया गया है. इनमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बस्तर और कांकेर शामिल हैं. प्रशिक्षण के लिए जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण पात्र युवा वंचित न रहें, इसके लिए पंजीयन के दौरान आधार कार्ड की अनिवार्यता में छूट दी गई है. इसके अलावा दुर्गम क्षेत्रों तक प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

33 लाख के इनामी नक्सली दंपती का सरेंडर, 76 जवानों की शहादत के रहे हैं  जिम्मेदार - two maoist cadres surrender sukma chhattisgarh andhra pradesh  opnm2 - AajTak

बीजापुर में 30 युवाओं का प्रशिक्षण शुरू

बीजापुर में असिस्टेंट मेसन पाठ्यक्रम के तहत 30 युवाओं का प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 780 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार का कहना है कि कौशल विकास और रोजगार से जुड़े ये प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ क्षेत्र में विश्वास और स्थायी शांति का माहौल तैयार करने में मददगार होंगे, पुनर्वास और रोजगार के साथ सुरक्षा मोर्चे पर भी माओवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य गठन के बाद से सुरक्षा बलों ने माओवादियों के पास से 3,500 से अधिक हथियार बरामद किए हैं. बस्तर पुलिस के मुताबिक, बीते एक साल में ही 600 से अधिक हथियार जब्त किए गए. इनमें AK-47, इंसास, SLR और LMG जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं.

चार दशक का खौफ; उत्तर बस्तर में नक्सलवाद कैसे फैला और कैसे टूटा, जानिए पूरी  कहानी | uttar bastar naxalwad history 1984 to end North Bastar Kanker  Ground Report Naxalism Maoism Security

माओवादी सैन्य क्षमता खत्म करना भी अभियान का हिस्सा

बस्तर आईजी बद्रीनारायण मीणा के अनुसार, सुरक्षा बलों की रणनीति केवल मुठभेड़ों तक सीमित नहीं रही है. अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य माओवादियों की सैन्य क्षमता और हथियारों के नेटवर्क को कमजोर करना भी रहा है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान BGL लॉन्चर जैसे भारी हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल माओवादी बड़े हमलों में करते थे, बस्तर पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में 89 हथियार बरामद किए गए थे. वर्ष 2021 में 80, 2022 में 61 और 2023 में 35 हथियार जब्त हुए. इसके बाद वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 286 और वर्ष 2025 में 677 हो गई. वहीं, वर्ष 2026 में अगस्त तक 31 हथियार बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है.

गन से ग्लैमरस रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने दिखाया बदलाव का नया चेहरा

पुनर्वास और सुरक्षा अभियान से शांति की कोशिश

बस्तर में माओवादी हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा कार्रवाई के साथ पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार को भी महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. एक ओर आत्मसमर्पित युवाओं को आजीविका से जोड़ने की पहल हो रही है, तो दूसरी ओर सुरक्षा बल हथियारों और माओवादी नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इन प्रयासों के जरिए क्षेत्र में विकास और स्थायी शांति का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी, तीजन बाई और चेन्दरू के नाम पर नए सम्मान

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]