CG News: चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का होगा सर्वे, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित इलाकों में तत्काल फसल क्षति का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए.
![]()
RBC 6-4 के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वेक्षण कराया जाए. आकलन के बाद पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि के वितरण तक की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए.
![]()
कलेक्टरों और अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश
सीएम साय ने जिला प्रशासन को प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके निराकरण के लिए तत्परता से काम करने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को सहायता पाने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र किसानों तक समय पर राहत पहुंचे.

CM साय बोले, संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के कारण अन्नदाता किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत निर्धारित मानदंडों के अनुसार सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं.
_m.webp)
फसल क्षति के आकलन के बाद तय होगी राहत राशि
सरकार के निर्देश के अनुसार, पहले प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा. इसके बाद निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर सहायता राशि तय होगी. फिलहाल राहत राशि की मात्रा और वितरण की समयसीमा सर्वेक्षण तथा प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.

One Response