CG News: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, लोक शिक्षण संचालनालय ने 1654 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है, भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापमं के माध्यम से पूरी की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया शुरू
शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं, आवेदन में गलती होने पर 22 से 24 अगस्त तक संशोधन का मौका दिया जाएगा, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर से जारी होने की संभावना है, इसके बाद मॉडल उत्तर, दावा आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा.
विषयवार पदों का विवरण
इस भर्ती में अंग्रेजी विषय के लिए सबसे ज्यादा 504 पद निर्धारित किए गए हैं, वहीं संस्कृत के 300, हिंदी के 250, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि के 100 पद शामिल हैं, कुल 1654 पदों पर नियुक्तियां होंगी, यदि आवेदन भरते समय किसी अभ्यर्थी से गलती हो जाती है तो उसे सुधार का अवसर मिलेगा, विभाग ने 22 अगस्त से 24 अगस्त तक संशोधन की सुविधा दी है, इसके बाद किसी बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर
राज्य के कई सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं, नई भर्ती से इन रिक्तियों को भरने में मदद मिलेगी, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है, शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवेदन करें, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली गलत सूचनाओं से सावधान रहें.



