CG News: धार्मिक यात्राओं के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, जानिए स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल
CG News: सावन महीने में धार्मिक यात्राओं के कारण ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है, संबलपुर से जबलपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.

एक फेरे के लिए चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए संचालित होगी, ट्रेन का संचालन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी, संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन झारसुगुड़ा रोड, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और कटनी साउथ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन संबलपुर से सुबह 06:15 बजे रवाना होगी, यह शाम 18:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी, इस दौरान कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा.
22 कोच की होगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, इनमें 2 एसएलआरडी कोच और 20 स्लीपर कोच शामिल होंगे, जिससे अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा, रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.



