CG News: छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को बढ़ावा, 29 जिला संगठकों की नियुक्ति
CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS की गतिविधियों को अब और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 29 अंशकालीन जिला संगठकों की नियुक्ति की है, इन अधिकारियों को अपने वर्तमान शैक्षणिक कार्यों के साथ NSS की जिला स्तरीय जिम्मेदारी भी दी गई है,
नवनियुक्त जिला संगठक अगले 2 वर्षों तक अपने संबंधित जिलों में NSS इकाइयों के संचालन, समन्वय और गतिविधियों की निगरानी करेंगे, विभाग का उद्देश्य NSS कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करना और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है,
कलेक्टरों के साथ मिलकर बनेगी सलाहकार समिति
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिला संगठकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों के कलेक्टरों से संपर्क कर जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन करें, इस समिति के माध्यम से NSS की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, जिला संगठकों को हर महीने अपनी गतिविधियों की जानकारी, दौरा कार्यक्रम और निरीक्षण रिपोर्ट विश्वविद्यालयीन NSS प्रकोष्ठ और राज्य NSS प्रकोष्ठ को भेजनी होगी,
NSS इकाइयों की होगी नियमित निगरानी
नई व्यवस्था के तहत जिला संगठक अपने क्षेत्र की सभी NSS इकाइयों के संचालन में सहयोग करेंगे, इसमें सामान्य शिक्षा के साथ कृषि और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी NSS इकाइयां भी शामिल होंगी, इस पहल से छत्तीसगढ़ में NSS के सामाजिक सेवा कार्यों, युवा सहभागिता और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद है,

