CG News: मुख्यमंत्री साय ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को दी बधाई, बोले विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई गति
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति और अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण की भावना के साथ कार्य करेंगे, उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति मिलेगी,
![]()
कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में हुई नियुक्तियां
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास को नियुक्त किया गया है, वहीं देवशरण सेन को सदस्य बनाया गया है, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. ममता साहू को सौंपी गई है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग में रामलाल चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है, इसके अलावा वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष और सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर तथा दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है,
मछुआ कल्याण बोर्ड और संस्कृत विद्या मंडल में नए पदाधिकारी
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आनंद निषाद और सदस्य पद पर नेतराम निषाद की नियुक्ति की गई है, वहीं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर के अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुमन मुथा को सदस्य बनाया गया है, शाकम्भरी बोर्ड में राजेन्द्र नायक को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई है,
शिक्षा, बाल अधिकार और फिल्म विकास निगम में भी नियुक्तियां
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम को नियुक्त किया गया है, जबकि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर मनमथ नाथ शर्मा और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य पद पर प्रसन्ना अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार तिवारी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर को नियुक्त किया गया है,
मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, और प्रदेश के विकास, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे, इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशासनिक और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,

