CG News: पीएम सूर्य घर योजना से बदली जिंदगी, ग्राम कंठी के उमाकांत चौधरी का बिजली बिल हुआ शून्य
CG News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल बढ़ते बिजली बिल से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनकर आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहे हैं।

ग्राम कंठी में दिखा योजना का असर
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत कंठी निवासी उमाकांत चौधरी ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराया। इसके बाद उनका मासिक बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है, जिससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक
उमाकांत चौधरी ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल एक बड़ा बोझ था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। वे अब अपनी जरूरत की बिजली खुद उत्पादन कर रहे हैं और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में वापस बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं।
1.08 लाख रुपये की मिली सब्सिडी
योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार से उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर पैनल लगवाना आसान हो गया। यह आर्थिक सहायता आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
सरकार की पहल से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है। सोलर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली खर्च कम हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है, उमाकांत चौधरी ने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर शून्य लागत ऊर्जा का लाभ उठाएं।

