CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नामों की सिफारिश मंजूर की
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अहम फैसला लिया है. 30 अक्टूबर को हुई बैठक में कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 6 नामों की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. चयनित नामों में 4 अधिवक्ता और 2 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं.
![]()
अधिवक्ता वर्ग से इन 4 नामों को मिली मंजूरी
कॉलेजियम ने अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रतन निधि पुस्टी उर्फ आरएन पुस्टी उर्फ रतन पुस्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी दी है. इन चारों नामों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है, न्यायिक अधिकारी वर्ग से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों को मंजूरी मिली है. इस तरह अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी वर्ग से कुल 6 नामों को कॉलेजियम की स्वीकृति प्राप्त हुई है.

अब आगे क्या होगी नियुक्ति प्रक्रिया?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है. इसके बाद संबंधित संवैधानिक और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन नामों पर नियुक्ति का अंतिम निर्णय होगा.


One Response