CG News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुकाबला, आज से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री
CG News: छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, नवा रायपुर के प्रसिद्ध शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 16 अक्टूबर को होगा.

मुकाबले की तारीखें और समय
इस रोमांचक सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा व अंतिम मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा, सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को शाम के वक्त बेहतरीन क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा.
![]()
खिलाड़ियों का पहुंचना और प्रैक्टिस शुरू
भारतीय महिला क्रिकेट team पहले ही 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच चुकी है, जो आज से स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस शुरू करेगी, वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी, इस सीरीज में स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी और शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है.
![]()
ऑनलाइन टिकट बिक्री और फैंस के लिए सुविधा
मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और आज से ही टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है, स्टेडियम के गेट पर टिकट काउंटर की भीड़ से बचने के लिए इस बार टिकट पूरी तरह ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं, साथ ही गेट पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई लगाया गया है और टिकट के साथ पार्किंग पास भी दिया जा रहा है.
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हो चुकी है और स्थानीय समितियों का गठन किया गया है, स्टेडियम व पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की मैपिंग कर एंबुलेंस की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी है.

One Response