CG News: बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, बताया राष्ट्र एकता का प्रतीक
CG News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित था जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने देशहित को सर्वोच्च मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति को एक सशक्त वैचारिक आधार प्रदान किया। उनके विचारों और सिद्धांतों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊर्जा दी।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं उनके आदर्श
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। उनके विचार देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विकसित भारत के सपने को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाना बेहद आवश्यक है। उनके विचार राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सौरभ सिंह, राम गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

